Friday, March 2, 2012

खून की कमी

 पुरुषों में लौहतत्व 14-16 ग्राम और महिलाओं में यह 12-14 ग्राम तक होना चाहिए .  अक्सर इसकी मात्रा महिलाओं में तो बहुत कम होती ही है ; लेकिन पुरुषों में भी इसकी कमी देखी गई है . शरीर में हर समय थकान रहना इसका मुख्य लक्षण है . अगर शरीर में भरपूर लौह तत्व की मात्रा है तो व्यक्ति दिन में 18 घंटे तक भी काम कर सकता है .
                           लौह तत्व के साथ शरीर में कैल्शियम और विटामिनों और खनिज तत्वों की भी कमी हो जाती है . इसके लिए केवल गेहूँ या चावल ही नहीं बल्कि सभी तरह का अनाज खाना चाहिए . बल्कि सभी अनाज मिला जुलाकर हर रोज़ खाने चाहियें .
                    बाजरा , ज्वार, रागी आदि अनाजों में अधिक लौह तत्व होता है . केले , अमरुद , मुनक्का , अंजीर , आंवला , aloe vera और गेहूँ के जवारे में भरपूर लौह तत्व होता है . गाजर , लौकी (कडवी न हो ) , हरी सब्जियों को खूब खाना चाहिए . गर्मियों में आठ दस मुनक्का भिगो कर खाएं . इससे कब्ज़ भी नहीं रहता .
                        कपालभाति प्राणायाम भोजन के पोषक तत्वों को आँतों में अवशोषित करने में मदद करता है . हर रोज़ नियमित रूप से, जितना संभव हो, कपालभाति प्राणायाम सुबह - शाम अवश्य करना चाहिए . यह प्राणायाम शरीर के भीतर की शक्ति को जागृत करता है . इस प्राणायाम को करने से शरीर में लौह तत्व और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है . बाकी सभी प्राणायाम भी इसमें लाभदायक होते हैं .
                           











                           

No comments:

Post a Comment