Saturday, April 30, 2011

क्या वो नाराज़ है?

"क्या वो नाराज़ है ?"
प्रश्न यही पूछा जब ,
मेरे ही  अपने ने ,
" अपनों से क्या पूछें?
क्यों वे परेशान है ? 
क्यों वे हैरान हैं ?
क्यों वे उदास हैं ? 
क्यों चुपचाप हैं ?
कहाँ गई उनकी हंसी ?
खो गई सारी ख़ुशी 
क्यों भला वो रूठे हैं ?
क्या ये रिश्ते झूठे हैं ?
क्या करे जो माने वो ?
अपना ही जानें वो 
कौनसी वो अड़चन है ?
आ गई है जो पथ में 
हर बुरा भला सहा 
कुछ नहीं उनको कहा 
फिर क्यों वे गुमसुम हैं 
क्यों भला वे  चुप चुप हैं 
क्यों मेरा जो  हर पल है 
आवेश से बोझिल हैं 
प्रत्येक क्षण  जो सूना है 
किस तरह से छूना है ?
क्या मेरी तो गलती  है ?
क्यों नहीं संभलती है?"
मैंने कहा धीरे से 
" एक मन्त्र ये ले लो.  
ओ मेरे हितैषी तुम ,
भूल नहीं जाना ये ;
त्याग ही तो जीवन है .
त्याग में अपनापन है .
त्याग में जो खोता है .
कई गुना मिलता है .
त्याग का जो रिश्ता है ,
हर कदम पे पुख्ता है .
स्वार्थ छोड़ अपना जो ,
भूलते अपनी ख़ुशी को .
दूसरे को सुख वो देकर ,
मुग्ध हो जाते वहीँ है .
ख़ुशी वे पाते यही हैं .
त्याग करके देख तो लो .
फिर कोई नाराज़ होगा ?
ये तो नामुमकिन नहीं है .
फिर भी खुशियाँ कम नहीं हैं .
अपने दिल की हो तसल्ली ,
फिर तो कोई ग़म नहीं है .
 अपनों को पाने का ,
वापिस बुलाने का  ,          
बीते दिन लाने का ,
यही अंदाज़ है .
त्याग एक साज़ है .
जब निकलती आवाज़ है ,
सरगम में लिपटकर ,
सब रिश्ते मिल जाते हैं .
सभी गुनगुनाते हैं .
प्यार को पाने का ,
यही एक राज़ है .
मन का खुश हो पंछी तब ,
भरता परवाज़ है. 
फिर भला कौन कहे ?
"  क्या वो नाराज़ है?"




Friday, April 29, 2011

वाणी की कोमलता

नन्हा   झरना धीमी गति से 
नर्म मुलायम दूब पर बहे 
ऐसा कोमल स्वर झरता है 
नुपुर छोटे कहीं बज रहे 
          चिकने कोमल पत्तों पर से 
           बूँद कोई कोमल बहती हो 
          जैसे सर्दी के  मौसम में 
           धूप नरम, तन को छूती हो 
छोटी चोंच खोलकर चिड़िया 
हलके से चूं चूं करती हो 
या फिर लहर लहर मिलते ही 
होले होले हिल उठती हो 
          छोटी सी एक कली वृक्ष से 
          धीरे से चुपचाप गिर रही 
          जैसे ठंडी पवन मंद बह 
          अटखेली हर तरफ कर रही 
नन्हा  सा शिशु मन्दे स्वर में 
जैसे किलकारी भरता हो 
या फिर मधुप पास में आकर 
मधुर मधुर गुंजन करता हो 
            कोयल अपने मादक स्वर में            
            नन्हे शावक से ज्यों बोले 
            दूर कहीं एक चतुर पपीहा 
             चुपके चुपके मिसरी घोले 
जैसे शांत पवन में कोई 
धीरे से इक पंख गिराए 
या भोली मछली पानी में 
शांत भाव में बहती जाए 
              जैसे सारंगी के स्वर में 
              वीणा पुलकित सी होती हो 
               या मादक सी जलतरंग में 
               कोमल पावन धुन सजती हो 
 जैसे सुरभित बंद कली को 
छूकर सूर्य किरण चटखाए 
  ऐसी कोमलता से नेहा 
  वाणी में अमृत बरसाए  

Thursday, April 28, 2011

आहत मन


धरती पर सोया मन का खग        
नभ में ऊपर उड़ चलता है 
भूल सभी धरती की दलदल 
इन्द्रधनुष पर पग रखता है 
पर रंगों के पीछे भी जब  
तम में डूबा जग दिखता है 
तब ये व्याकुल हो उठता है   
          कभी करे करुणा से क्रंदन 
          देखे जब भी दु:ख  से पीड़ित
          कुत्सित कातर कंठ स्वरों को
           कठिन वेदना से उत्पीडित
           घायल मन को घायल तन को 
           तब यह विह्वल हो उठता है 
छोटे नन्हे हाथों में जब 
देखे औजारों को चलते 
या फिर  घर के काम में लगे 
दो हाथों को बर्तन मलते
करुणा से भर तब मन बोला  
क्रूर समय क्या क्या करता है ?
            नयी नवेली दुल्हन को जब 
            पति शराबी ने है पीटा
            दो रोटी को तरस गई वो 
            अपने तन को खूब घसीटा 
             फिर भी डांट डपट पड़ती है 
             मन तब  अपमानित होता है
बूढा पिता पुत्र से बोला 
बेटा मेरे संग भी आओ 
मेरे सुख दुःख तो कुछ बाँटो
मेरे संग भी समय बिताओ 
माथे पर सौ त्यौरी लेकर 
बेटा डांट डपट देता है 
तब मन छिन्न भिन्न होता है 
               घर में सूखी रोटी लेकर 
               बेटी ने वह गुड से खाई  
               इस पर माँ ने डंडा लेकर 
               बेटी की, की खूब धुनाई .
               रखा था वह  पिता के लिए, 
               इसीलिए बच्चा पिटता है 
सूखी सर्दी में ठिठुरन है
सभी तनों पर मोटे कपडे  
लेकिन नंगे पैरों  से वे 
चलते बस्ता हाथ में पकडे 
एक वस्त्र पूरा तन ढांपे 
यही देख मन रो उठता है 
             लम्बी बीमारी से लड़ते 
             कोमल शिथिल क्षीण काया से 
             सर्दी में ठन्डे  पानी से 
             काम सभी के करती हँस के 
             देख व्यथा उस मजबूरी की 
             मेरा मन आहें भरता है 
कैसे इन्द्रधनुष को देखूँ?
कैसे सतरंगी  सपने लूँ?
देख दुखी जन की पीड़ा को
नभ पर कैसे झूले झूलूँ ?
कैसे व्यथा मिटाऊँ सबकी?
यही प्रश्न मन भी करता है
                 मेरे मन का व्याकुल पंछी
                 धरती पर ही तब रहता है
                 देख व्यथा के घिरते बादल
                 मूक सभी कुछ ये सहता है
                " कभी छंटेगी  सभी वेदना "
                  आस , उसे संबल देता है
               



  

love is to be felt


यह कविता मेरी पुत्रवधू रिद्धिमा ने छ: महीने पहले लिखी 


The warmth of a hug,
the closeness of a kiss.
Such moments of belonging
should never be missed!
Hearts pound
and hearts melt
Love is not love
until it is felt

A look in a crowd
a whisper not loud
silence that speaks
a clock that ticks
A pat on the shoulder,
a cuddle in the bed.
a soft touch on the cheek
shaking hands when you meet
Hearts flutter
and hearts melt
Love is not love
until it is felt.

A massage on the back,
when it pains the most.
A lap to lie down
when you want to cry the most.
Hearts suffer
and hearts melt
Love is not love
until it is felt.

Violins play and bells ring
but eyes cant help but stare
everything turns beautiful
coz music is in the air
Sometimes resounding giggles,
that takes your breath away.
sometimes hiding tears,
tough to breathe anyway.

Love so simple,
yet so profound.
ignorant to its core
yet so pure
Two hearts meet
two hearts melt
Love is not love
until it is felt.



-- Ridhima

capture every moment



मेरी पुत्रवधू रिद्धिमा ने यह सुन्दर सी कविता तीन वर्ष पहले लिखी



The day begins... the day ends.....
its how the time flies....
and i dont realize....
one day this life will get over...
and i ll still be wondering "where did i keep my house keys?"...
There are so many things that I would still like to do...
There is lots of music that I still want to hear.....
There are lots of dreams that I still have to dream.......
There is a lot of earth that I still want to walk on....
Moment by moment... life slips by.....
like a small river under a huge bridge...
and all i see are shadows of myself searching for the right path......
In the end... I cant help feeling.. wish I had walked that path....
A lot has gone... A lot is awaited.....
what left are the moments....
moments i love..
moments i cherish......
moments that motivate me to live......
cant help feeling the beauty of it...
because even at this moment... as i write this......
time is slipping by.................
There is a lot of earth that I still want to walk on....

Wednesday, April 27, 2011

नशा छुड़ाने की दवाई

जिन सरकारी स्कूलों में मैंने पढ़ाया , वहाँ लगभग ऐसे बच्चे आते थे ,जिनके घर में आय के सीमित साधन थे . उनके घरों में और भी पैसे की तंगी इसलिए हो जाती थी ,क्योंकि बहुत बच्चों के पिता शराब की लत से ग्रसित थे . मुझे आदत थी कि हफ्ते दो हफ्ते में कभी कभार मैं उन्हें आम ज़िन्दगी में काम आने वाली बातें भी बताती थी .       
एक बार मैंने सोचा क्यों न बच्चों को बताया जाए कि शराब की लत कैसे छुडवाई जा सकती है . यही सोचकर उस दिन मैं नवीं कक्षा के क्लासरूम में गई।
                         कक्षा में जाते ही मैंने बताया कि आज पढाई नहीं करेंगे . बल्कि कुछ अलग तरह  की जानकारियाँ  लेंगे . बच्चे बहुत खुश हुए . अगर किसी पीरियड में बच्चों को पाठ्यक्रम सम्बन्धी बात न बताकर कुछ अलग बातें की जाएँ, तब उनके चेहरे पर जो चमक होती है , वह देखते ही बनती है . सबका ध्यान पूरी तरह केन्द्रित होता है ,और आँखें एकदम टकटकी लगाकर, टीचर को देख रही होती हैं कि बस अब जल्दी से वे कुछ बताएं .
 मैंने बच्चों से कहा,"देखो भई! हमारे समाज में एक बहुत बुरी समस्या है. वह है, शराब पीने की लत ." बच्चों ने एकदम मुझे ध्यान से देखा. उनके मुखमंडल पर हैरानी साफ़ दिख रही थी. और उतावलापन भी था ,जैसे जल्दी से ही जान लेना चाहते हों कि अब आगे क्या?
                              मैंने बताना ज़ारी रखा ,"तुम सभी आस पास देखते होगे कि कई लोग अपने पैसे को शराब में बर्बाद करते हैं .इससे धन का ही नुकसान नहीं होता बल्कि स्वास्थ्य भी खराब होता है." बच्चों का मौन धारे मुझे सुनते रहना इस बात का पक्का संकेत था कि वे मेरी बातों से पूरी तरह सहमत हैं ." कई लोग "  शब्द मैंने जान बूझकर इस्तेमाल किया था . अगर मैं उनके पिता से इस का सम्बन्ध जोडती तो वे अपमानित महसूस करते . "हमें ऐसा कुछ करना चाहिए कि वे सभी शराब पीना छोड़ दें ."
                            यह सुनते ही एक छात्रा झट से बोल उठी ,"हाँ मैडम ! पर क्या ऐसा हो सकता है ? जो एक बार शराब पीना शुरू कर दे , वह तो कभी छोड़ता ही नहीं है ."
       " हाँ भई , ज़रूर हो सकता है . परन्तु कोशिश करनी पड़ेगी ." मेरे द्वारा इतने आत्मविश्वास से कहा गया वाक्य उनमे भी विश्वास जगा रहा था . मैंने फिर कहा ,"क्या सभी बच्चे जानना चाहते हैं कि शराब कि लत कैसे छुड़ाई जाए ?बोलो, कितने बच्चों को जानना है ?" एक साथ पूरी कक्षा के हाथ खड़े हो गए . 
            मैंने कहा ,"सभी अपनी कापी निकालकर नुस्ख़ा नोट कर लो ." बड़ी चुस्ती से सभी बच्चों ने पैन और कापी निकाल लिए . मैंने बोलना शुरू किया ," पहले दो सौ पचास ग्राम अजवायन लो ." "वह अजवायन जो सब्जी में डाली जाती है मैडम ?" एक बच्चे ने पूछा . 
               "हाँ . वही अजवायन,  दो सौ पचास ग्राम लेकर, उसे चार लीटर पानी में डालो . अब इसे मंदी मंदी आंच पर धीरे धीरे पकने दो ." एक छात्रा पूछ उठी ,"कब तक मैडम ?"
                      " इसे मंदी आंच में तब तक पकने दो ,जब तक पानी एक चौथाई न रह जाए ; अर्थात एक लीटर पानी बच जाना चाहिए ." सभी बच्चे बड़े मनोयोग से कापी पर निरंतर लिखे जा रहे थे .
                          "अब इसको ठंडा करने के लिए रख दो .और बाद में इसे छानकर एक बोतल में डाल दो " मैंने देखा, बच्चों ने यह वाक्य भी लिख लिया था . 
                    " बोतल को फ्रिज में रखना है या बाहर. "   एक छात्र बोला .
   मैंने उसे बताया कि बोतल को फ्रिज में रखो तो अच्छा है . वैसे बाहर भी रखा रहे तो कुछ बिगड़ेगा नहीं .  "लेकिन इसे इस्तेमाल कैसे करना है ; इसे ध्यान से सुनो।
जिसको शराब की लत है; उसे बिलकुल सुबह, बिना कुछ खिलाये,यानि खाली पेट, यही अजवायन का पानी आधा कप, मतलब दौ सौ मिली लीटर के करीब, पिला दो . इसके आधे घंटे के बाद ही उसे कुछ खाने दो .
शाम को खाना खाने के बाद भी इसे दिया जा सकता है. इससे जल्दी फायदा  होगा. "
                सभी छात्र छात्राओं ने ये बातें अच्छी तरह नोट कर ली थी . मुझे बड़ी ख़ुशी थी कि प्रत्येक बच्चे ने मेरी हर बात को ध्यान से सुना ही नहीं बल्कि लिख भी लिया . "क्यों भई, क्या अपने आस पड़ोस में सबको इस बारे में जागरूक करोगे ?"मैंने जब सबसे पूछा , तो सभी में बड़ा जोश नज़र आया .
                                           चार पांच दिन के बाद कक्षा के सबसे होशियार छात्र की माँ मुझसे मिलने आई . उसने मुझे बताया कि उसके पति शराब बहुत पीते हैं . उसके बेटे ने माँ के पीछे पड-पड़कर अजवायन का पानी बनवाया , जिससे  कि   उसके  पिता की शराब छूट सके . 
अगले सत्र में जब अभिभावक संघ की मीटिंग हुई; तो कई माताओं ने मुझे इस प्रयोग के अच्छे परिणाम बताए. इससे मुझे अंदाजा हुआ कि बच्चों को कोई भी बात बताई जाए और वे ध्यानपूर्वक बात सुनकर अमल में लायें ,तो परिणाम दूरगामी और सुखद हो सकते हैं . इसके बाद तो मेरा भी उत्साह बहुत अधिक बढ़ गया . कभी कभार किसी किसी पीरियड में ऐसी सामाजिक बुराइयों के बारे में चर्चा किया करूंगी ; ऐसा मैंने निश्चय कर लिया .

Tuesday, April 26, 2011

मानो या न मानो

मेरे दादाजी गाँव के माने हुए वैद्य थे . दूर दूर से लोग उनके पास इलाज़ के लिए आते थे . उन्होंने अगर किसी बीमार  की नब्ज़ पकड़ ली तो लोगों को विश्वास हो जाता था कि वह जरूर स्वस्थ हो जाएगा . कितने ही लाइलाज़ बीमारियों से ग्रसित लोग उनके हाथ से ठीक हुए . उन्हें रूपये पैसों का लोभ कतई नहीं था . इलाज़ के बाद जितने रूपये किसी ने दिए; वही ठीक थे . वे कुछ कहते नहीं थे . एक बार एक बहुत बड़े सेठ का बेटा बीमार पड़ गया . उसने दादाजी को अपने घर बुलवाया . उसने दादाजी को कहा कि वो कितना भी रुपया लें ; पर उनके बच्चे को ठीक कर दें . दादाजी ने बच्चे की नब्ज़ देखी और उपचार प्रारंभ कर दिया . थोडा समय लगा; परन्तु बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया . सेठ दादाजी के पास आया . उसने दादाजी को बच्चे के उपचार के पारिश्रमिक के तौर पर कुछ स्वल्प सा धन देना चाहा . कोई साधारण व्यक्ति होता तो दादाजी कुछ भी न कहते . लेकिन इतने बड़े सेठ के बच्चे की लाइलाज़ बीमारी का बहुत घटिया सा प्रतिफल उन्हें स्वीकार नहीं हुआ . इसमें उन्हें अपमान का अनुभव हुआ . वे ख़ुद्दार बहुत थे . मजाल है, कोई उनसे ऐसा वैसा शब्द बोल  भी जाए!  ऐसे हाज़िर   जवाब थे कि जवाब सुनते ही सामने वाला खिसिया जाता था . तो सेठ को उन्होंने बड़े गंभीर अंदाज़ में कहा ,"लाला! तुम्हारा बेटा बिलकुल स्वस्थ हो गया है . मेरे लिए तो यही बहुत है . ये रूपये किसी ज़रुरतमंद को दान कर देना . भगवान तुम्हारा भला करे ." सेठ के और अधिक रूपये पेश करने पर भी उन्होंने स्वीकार नहीं किए,और सेठ शर्मिंदा होकर वापिस चला गया .
                                                   एक बार ऐसा हुआ कि मेरे ताऊजी  बहुत बीमार पड़ गए . उनकी उम्र बहुत छोटी रही होगी . शायद  नौ या दस साल की.  दादाजी के हाथों में वो शफ़ा थी कि भयंकर से भयंकर बीमारी की पकड़ रखते थे . उन्होंने ताऊजी  का उपचार प्रारंभ किया . पर बुखार तो उतरता ही न था . सभी तरह की दवाईयाँ आजमां चुके थे . बुखार को एक महीने से भी अधिक हो गया था . बुखार उतरने का नाम ही न लेता था . ताऊजी   की भूख भी खत्म हो गई  थी . दादी बहुत चिंतित थी . वह दादाजी से बोली कि उन्होंने कितने मरीज़ ठीक किए , अब अपने बेटे को जल्दी से ठीक क्यों नहीं करते . 
                                                    दादाजी भी कम परेशान थोड़े ही थे . वे मन ही मन कह रहे थे ,"हे भगवान! यह कैसी परीक्षा ले रहा है ? मेरे बेटे का बुखार क्यों नहीं उतर रहा ? ये कुछ नहीं खाएगा तो जीएगा कैसे ?" दादाजी हुक्का पीते थे . रात का समय था . ताऊजी  बिछौने पर सो रहे थे . दादाजी को नींद नहीं आ रही थी . उन्होंने सामने हुक्का रखा और पीने लगे . वे शिवजी के उपासक थे . अत:  मन ही मन शिवजी का ध्यान बड़े मनोयोग से करने लगे . अचानक आधी रात के समय शिव और पार्वती आए. शिवजी ताउजी के बिछौने के पास गए . अपना हाथ आगे बढाकर उन्होंने ताऊजी  के पूरे शरीर पर ऊपर से नीचे तक फेरा . फिर वे दोनों चले गए . 

                                                   सवेरा हुआ . ताऊजी  नींद से उठे और उठते ही बोले ,"माँ! भूख लगी है . रोटी दे दो ." दादी विस्मय भरी प्रसन्नता से ताउजी को देखने लगी . दादाजी से बोली ,"देखो ये रोटी मांग रहा है !" दादाजी भी हैरान हुए. उन्होंने ताऊजी का माथा छुआ. बुखार नदारद था . उन्हें रात की घटना याद आई . उन्होंने दादी को भी बताया . वे भी अचरज में पड़ गई . पर भगवान में उनका विश्वास और पक्का हो गया . उसके बाद ताऊजी  छुटपन में तो कभी बीमार ही नहीं पड़े . उनकी मृत्यु के समय भी उनकी उम्र लगभग सत्तर वर्ष तो होगी ही . मानो या न मानो ; यह बिलकुल सच्ची घटना है .