मुर्दे की अर्थी को चिता के ऊपर रख दिया गया था। चिता में आग लगाने से पहले शव के मुंह में तुलसी का पानी डाला गया। अचानक खांसने की आवाज आई तुलसी का पानी मुंह में डालते ही उस मृत महिला को खांसी प्रारंभ हो गई। यह देखकर सभी हैरान हो गए।
वास्तव में गोरखपुर में रहने वाली चव्वन वर्षीया महिला, ललिता रानी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके देवर, चंद्रमौली ने बताया कि वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार वाले उसे घर ले आए और कुछ घंटे के बाद उसकी चिता को अग्नि देने के लिए शमशान घाट पर ले गए।
चिता को जलाने से पहले वहां सभी विधि विधान किए जा रहे थे। उनमें से एक विधान यह भी होता है कि शव के मुख में तुलसी का पानी डाला जाता है। लेकिन तुलसी का पानी डालते ही ललित रानी को जोर की खांसी आई। यह देखकर सभी हैरान हो गए और उसे गोरखपुर के बी आर डी अस्पताल में ले गए। वहां आपातकालीन विभाग में उसका तुरंत उपचार प्रारंभ हो गया। उपचार के पश्चात वे स्वस्थ भी हो गई।
यह एक संदेह का विषय है कि, ललिता रानी की सचमुच मृत्यु हो गई थी और कुछ घंटे बाद वह जीवित हो उठी; अथवा डॉक्टरों ने ही त्रुटि वश, उस जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया था!
No comments:
Post a Comment