Friday, October 14, 2011

Typhoid

Typhoid  की बीमारी ठीक करनी है तो एक ग्राम खूबकला  (बड़े व्यक्ति 2 ग्राम भी ले सकते हैं ; छोटे बच्चों को एक चुटकी दें ) , तीन अंजीर और तीन मुनक्का ; तीनों को एक गिलास  पानी में उबालकर काढ़ा बनायें . जब खूब कढ़ जाए और 50 gm रह जाए  तो इसे खूब घोटकर, छानकर  पीयें . यह तीन से पांच दिन तक करें . खाना न खाकर  तीन से पांच या छ: दिन केवल दूध ही पीयें और चीकू और पपीते खाएं  . इस तरह  यह बीमारी ठीक हो  जाती है . साथ में गिलोय का प्रयोग भी करते रहें . अगर अधिक भूख लगे तो मूंग की दाल का पतला पानी दें .

रतनजोत(onosma)



रतनजोत का प्रयोग प्राय: मसाले के रूप में होता है . इसे दामिनी , बालछड या लालजड़ी भी कहते हैं . अंग्रेजी में इस पौधे को Onosma कहा जाता है . यह हिमालय क्षेत्र में होता है .
 
बालों को रंगना हो और आँखों की रोशनी बढानी हो तो ,मेंहदी की पेस्ट में रतन जोत को मिलाकर अच्छे से गर्म करें . ठंडा होने पर बालों में लगायें व कुछ देर के लिए छोड़ दें . इसके बाद पानी से सिर धो लें . 
सिर में लगाने वाले तेल में अगर रतनजोत के कुछ टुकड़े ड़ाल दिए जाएँ तो तेल का रंग तो सुंदर हो ही जाता है ; इस तेल के प्रयोग से बाल स्वस्थ और काले हो जाते हैं . साथ ही इस तेल से मस्तिष्क की ताकत भी बढ़ती है .

इसको घिसकर माथे पर लगाने से मानसिक क्षमता बढ़ती है और डिप्रेशन आदि बीमारियाँ नहीं होने पाती . इसका पावडर तेल में मिलाकर मालिश करने से त्वचा का रूखापन खत्म होता है . 
      इसके पौधे की जड़ का पावडर एक ग्राम सवेरे शाम लिया जाए तो , मिर्गी के दौरे पड़ने बंद हो जाते हैं . 
यदि त्वचा के रोगों से छुटकारा पाना हो तो इसकी जड़ का आधा ग्राम पावडर सवेरे शाम ले लो . 
इसके पौधे की पत्तियों को चाय की तरह पीया जाए तो यह हृदय के लिए बहुत लाभदायक है . 
इसके पत्तियों के सेवन से रक्त शुद्ध होता है और दाद, खाज और खुजली से छुटकारा मिलता है . 
इसके पत्तों का काढ़ा नियमित रूप से लिया जाए तो गुर्दे की पथरी भी ठीक हो जाती है . 

Tuesday, October 11, 2011

अर्जुन

अर्जुन के वृक्ष का नाम लेते ही इसके द्वारा हृदय रोग का उपचार याद आता है . इसकी 10-15 ग्राम ताज़ी छाल 200-300 ग्राम पानी या दूध में उबालकर सवेरे शाम लेने से वाकई हृदय रोग में लाभ होता है . इसके प्रयोग से हृदय व मस्तिष्क की मांसपेशियों को ताकत मिलती है . ताज़ा न मिले तो इसकी छाल का 5 ग्राम पावडर डेढ़ गिलास पानी में पकाएं . जब आधा गिलास रह जाए , तो पी लें . इस  काढ़े  से घबराहट , बेचैनी , नींद टूटना जैसी बीमारियाँ भी ठीक होती हैं . उच्च रक्तचाप हो या amoebisis की परेशानी ; यह सभी में लाभदायक है 
                   हड्डी टूट जाए , घिस जाए या cartilage घिस जाए , तब भी इसका काढ़ा फायदा करता है . इसका काढ़ा मस्तिष्क को भी ताकत देता है . पुराना बुखार हो तो , इसकी छाल ,नीम और तुलसी का काढ़ा पिलायें . White discharge की परेशानी हो तो इसकी छाल का पावडर दो चम्मच रात को भिगो दें . सवेरे मसलकर पीयें या काढ़ा बनाकर पीयें . 
                     चेहरे की झाइयों के लिए इसकी छाल घिसकर चेहरे पर लगायें . कान में दर्द हो तो इसकी कोमल पत्तियों का रस दो-दो बूँद कान में डालें .मुख पाक या मुंह में infection हो गया हो तो इसकी ताज़ी छाल का काढ़ा पीयें और उसके कुल्ले भी करें . 
इसके फूल ऐसे प्रतीत होते हैं , जैसे कि अर्जुन की तरकश से निकले हुए तीर हों ! वैसे भी अज्ञातवास में जाने से पहले उन्होंने अपना गांडीव इसी "शमी " वृक्ष के नीचे गाड़ दिया था .

शीशम


शीशम की लकड़ी बहुत मजबूत होती है , यह तो सभी को पता है . इसके अतिरिक्त इसमें और बहुत से गुण विद्यमान हैं . इस वृक्ष के पत्ते बहुत ठंडक प्रदान करते हैं . गर्मियों में बहुत प्यास लग रही हो तो , इसके 5-7 पत्तों  को  पीसकर , मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पी लें . इससे पसीने से आने वाली बदबू भी खत्म हो जायेगी . रुक-रुककर urine आता हो या , periods में दर्द या over bleeding हो या फिर white discharge की समस्या हो ; हरेक समस्या का समाधान यह शर्बत है .
                            शीशम , सदाबहार व नीम के पत्ते मिलाकर लेने से diabetes की बीमारी व उससे होने वाली शिथिलता भी दूर होती है . इसके पत्ते विष को भी समाप्त करते हैं . अगर कोई जहरीला कीड़ा काटने से सूजन हो या वैसे ही कहीं पर सूज गया हो तो , इसके पत्ते और नीम के पत्ते उबालकर उस पानी में नमक डालें और सिकाई करें . अगर कहीं पर भी गाँठ है , यहाँ तक की कैंसर की भी ; इसके पत्तों को पीसकर लगाने से खत्म हो जाती हैं . इसके अलावा अगर पत्तों को बिना पीसे तेल लगाकर गर्म करके बांधा जाए तब भी गाँठ ठीक होती हैं . 
                   त्वचा का ढीलापन है तो इसके पत्तों को पीसकर लगाएँ . अगर माताओं को कम दूध आता है , तो इसके पत्ते पीसकर लगाने से दूध बढ़ता है . पशुओं के थनों में थनैला रोग भी इसके पत्तों की लुगदी लगाने से समाप्त हो जाता है . अगर आँख में लाली है , दर्द है या जलन है तो इसके पत्तों की लुगदी की टिक्की आँख की पलकों पर रखकर पट्टी बांध लें . 
                  Eczema होने पर या खाज , दाद या त्वचा की कोई भी बीमारी होने पर इसकी लकड़ी का तेल लगाएँ .  बनाने की विधि आसान है . पुराने वृक्ष की लकड़ी कूटकर चौगुने पानी में धीमी आंच पर पकाएं . एक चौथाई रहने पर बराबर का सरसों का तेल मिलाएं . धीमी आंच पर पकाएं . जब केवल तेल रह जाए , तो शीशी में भरकर रख दें . इसकी नित्य मालिश से सभी त्वचा संबंधी रोग दूर होते हैं . 

Monday, October 10, 2011

अनार (pomegranate)

अनार का फल जितना सुंदर होता है ; उससे अधिक उसके फूल सुंदर होते हैं . इसकी कली का रस नाक में टपकाने से नकसीर बंद हो जाती है . इसकी कलियों को सुखाकर 2-3 कलियों की चाय पी जाए तो पेट ठीक रहता है और सर्दी , जुकाम और खांसी आदि नहीं होते . इसकी सूखी कलियों का पावडर घाव पर बुरकने से infections दूर हो जाते हैं .
   अनार के छिलके का पावडर करके उसमें हल्दी ,नमक और सरसों का तेल मिलाकर मंजन करने से मसूढ़े मजबूत होते हैं . अगर दस्त लगे हों तो इसके छिलके के पावडर में कच्ची बेल का पावडर मिलाकर सवेरे शाम ले लें . इसके छिलके . चन्दन और लौंग की पेस्ट मुंह पर लगाने से चेहरा साफ़ रहता है .
         यदि अनिंद्रा या टेंशन है तो इसकी 2-3 ग्राम कोमल पत्तियों को कुचलकर 200 ग्राम पानी में काढ़ा बनायें और सोने से पहले ले लें . पेट में दर्द है तब भी यही काढ़ा लाभदायक रहेगा . कान में दर्द है तो इसके पत्तों का रस सरसों के तेल में पकाकर कान में डालें . मुंह में छाले हैं तो इसके कोमल पत्ते चबाएं और लार बाहर कर दें . अगर दौरे पड़ते हों तो 20 ग्राम पत्तियों का रस मिश्री में मिलाकर सेवन करें . 
                 खांसी है तो  इसकी कलियाँ या पत्ते लें. उसमें 3-4 तुलसी के पत्ते और काली मिर्च मिलाकर इसकी चाय पियें . अरुचि या भूख न लगने से कमजोरी हो तो , इसके फल के रस में जीरे का पावडर और काला नमक मिलाकर पीयें ; या रस और शहद मिलाकर चाटें . अगर पेट में कीड़े हो गए हों तो ,इसकी 100 ग्राम जड़ को कूटकर 400 ग्राम पानी में काढ़ा बनायें और सवेरे शाम दो बार लें . गर्भवती स्त्रियाँ इसके फल का रस लेती रहें तो उल्टियां नहीं होती . 
                        अगर पीलिया हो जाए , तो इसके ताजे पत्तों का पावडर 3 ग्राम की मात्रा में दिन में छाछ के साथ और शाम को पानी के साथ लें .अगर खुजली की शिकायत है , तो इसके पत्तों का रस मलें . यदि नाखून अंदर की तरफ चला जाता है तो इसके छिलके के पावडर में हरड का पावडर मिलाकर पेस्ट बना लें और नाखून पर लगाकर पट्टी बांध दें . कुछ दिनों में यह ठीक हो जाएगा . 
        Uterus अगर बाहर आता हो तो इसके 100 ग्राम पत्ते , 100 ग्राम पानी में उबालें और उसमें फिटकरी मिलाकर सिकाई करें . मांस लटकता हो , या फिर झुर्रियां पड़ गई हों , तो इसकी पत्तियों के एक किलो रस में आधा किलो तिल का तेल मिलाएं . धीमी आंच पर पकाएं . जब केवल तेल रह जाए तो शीशी में भरकर रख लें . रोज़ मालिश करें . इससे मांसपेशियां ठीक हो जायेंगी . 
   क्यों ? है न ठीक बात , सौ बीमारी ; एक अनार !

Friday, October 7, 2011

कदम्ब; श्रीकृष्ण का मनभावन वृक्ष!

कदम्ब के पेड़ का नाम लेते ही श्रीकृष्ण की याद आ जाती है . इस वृक्ष के नीचे ही वे बांसुरी बजाया करते थे .
 यह वृक्ष जहरशामक होता है . किसी भी दवाई से एलर्जी हो  जाए या किसी प्रकार का ज़हरीला असर हो जाए तो इसकी सूखी छाल, फल व पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर 10 ग्राम मिश्रण को 400 ग्राम पानी में उबालकर काढ़ा बनायें . इसे सवेरे शाम ले लें .
         
             इसकी छाल और पत्तियों को उबालकर उसके पानी से धोने पर घाव बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं . घाव पर इसकी पत्तियों का रस भी लगा सकते हैं . 
मुंह में छाले होने पर इसके पत्तों को चबाकर लार बाहर जाने दें .इसके फलों के छाया में सूखे हुए टुकड़ों का पावडर सवेरे शाम खाने से छाले तो ठीक होते ही हैं , साथ ही कोई कीड़ा मकोड़ा लड़ जाए तो उसका ज़हर भी उतर जाता है .
 
पैरों में सूजन या चोट हो तो , इसके छाल व पत्तों को उबालें  इसमें नमक मिलाकर पैरों की सिकाई करें .

इसके फलों  का पावडर शारीरिक दुर्बलता को दूर करता है माताओं को दूध कम  आता हो तो कदम्ब  के  फल के पावडर के साथ शतावर (asparagus) का  पावडर भी लें .
                                     अगर बुखार है तो इसके पेड़ की 5 ग्राम छाल में 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर काढ़ा बनायें और कुछ दिन पी लें .अगर urine कम आ रहा है तो इसे लेने से यह समस्या हल हो जाती है ..
      जुलाई, अगस्त में इसके फूल आने पर पूरा वृक्ष ऐसे लगता है , मानो ढेर सारे पीले-पीले लड्डू इसमें लटका दिए गए हों !                                              



Thursday, October 6, 2011

अभिनन्दन स्वीकार करो !



देव, तुम्हारे सब शुभचिंतक
शुभाशीष लुटाते हैं
देख छटा उस परमं देव की
तुम पर बलि बलि जाते हैं
दूरस्थ सब गुरुजनों का
अभिनन्दन स्वीकार करो
हर्षयुक्त आशीर्वचन सुन
मंद मंद मुस्कान भरो