शरण प्रभु की आओ रे, यही समय है प्यारे।
आओ प्रभुगुण गाओ रे, यही समय है प्यारे।
उदय हुआ हरि नाम का भानु,
आओ दर्शन पाओ रे, यही समय है प्यारे।
झूठ, कपट और निंदा त्यागो,
सत्य में चित्त लगाओ रे, यही समय है प्यारे।